Wednesday, 13 March 2013

शरीर में एल्केलाईन और एसिड का संतुलन

शरीर में एल्केलाईन और एसिड का संतुलन
पी. एच. लेवल बताता है
शरीर में अधिक एसिड
वक्त के पहले बुड़ापा लाता है।

खराब त्वचा और बाल भी
अधिक एसिड  की ही हैं देन
बड़ता वजन, ऑस्टियोपोरोसिस और
सर्दी-सिरदर्द भी पा सकते हो मेन ।

अधिक तनाव एसिडिटी को बड़ाता है
संगीत, ध्यान, योग और  मसाज
निश्चित मानिये कि
तनाव को बहुत कम कराता है।

सामान्य पी एच लेवल
अच्छे पाचन का है कारक
लौकी, टिंडा, चौलाई, बथुआ
ये सब हैं अल्केलाईन के धारक

अंगूर, केला जामुन और
सेब, स्ट्राबेरी खायें
कम एसिड के लिये
पालक पनीर में बथुआ मिलायें

अधिकतर प्रोटींस व्यवहार में एसिडिक होते हैं 
अधिकतर फल और सब्जियाँ एल्केलाईन होते है
सही पी. एच. लेवल वाले लोग
रात भरपूर और अच्छी नींद सोते है।

( नेट पर हेल्थ आर्टिकल पढ़ा था। प्राप्त जानकारी को रचना बद्ध कर दिया जो कि सम्प्रेषण का अधिक सशक्त माध्यम है। प्रामाणिक जानकारी के लिये अपने फेमिली डॉक्टर से सम्पर्क करें। डॉ.  मित्रों से निवेदन है कि कृपया अपने कमेंट देकर यदि कोई त्रुटि हो तो सुधार करें या अतिरिक्त जानकारी देना हो तो देवें। धन्यवाद। )

No comments:

Post a Comment